सात गो-आश्रय स्थलों का निर्माण जल्द शुरू कराएं
जिले में सात वृहद गो-आश्रय स्थल बनाने के लिए 4.20 करोड़ रुपये आवंटित किए जा चुके हैं, लेकिन काम शुरू नहीं हुआ है। मंत्री ने जल्द काम शुरू कराने के आदेश दिए। हरे चारे के लिए नेपियर घास लगाने, कांजी हाउस बेहतर तरीके से संचालित करने के निर्देश भी दिए।
पशु क्रूरता अधिनियम के तहत दर्ज होगी रिपोर्ट
डीएम ने बताया कि ग्राम चौपाल के माध्यम से पशुपालकों से कहा जाएगा कि वे अपने पशुओं को छुट्टा न छोड़ें, यदि नहीं माने तो पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। बधियाकरण अभियान तेज करने, निराश्रित पशुओं को गो-आश्रय स्थल भिजवाने और पशु चिकित्साधिकारियों व बीडीओ को ब्लॉकों में गो-आश्रय स्थलों के लगातार भ्रमण के निर्देश भी दिए।