बरेली। ठेकेदारों ने दिवाली तक पुराना भुगतान नहीं होने पर विकास कार्यों को ठप करने की चेतावनी दी है। इसको लेकर महापौर ने ठेकेदारों और अभियंताओं के साथ बैठक की। इसमें निगम के मुख्य अभियंता मनीष अवस्थी और लेखाधिकारी अनुराग सिंह भी शामिल रहे। बैठक के बाद महापौर और अभियंताओं ने ठेकेदारों को भरोसा दिलाया कि उनके पिछले बकाये का भुगतान जल्द ही कर दिया जाएगा। महापौर ने मुख्य अभियंता और लेखाधिकारी को निर्देश दिए कि दिवाली से पहले जो कार्य पूर्ण हो चुके हैं, उनका भुगतान कर दें। वहीं, स्वीकृत दो सौ कार्यों को भी तेजी से पूरा कराने के निर्देश ठेकेदारों को दिए। संवाद