बरेली। बरेली कॉलेज के रसायन विज्ञान विभाग में बुधवार को कर्मचारी कल्याण सेवा समिति की बैठक हुई। अध्यक्ष चंद्र केश सिंह ने कहा कि चुने गए पदाधिकारियों से इतर कोई व्यक्ति स्वयं को अध्यक्ष या सचिव लिखता है तो प्रबंधन समिति से मिलकर उस पर कार्रवाई की मांग की जाएगी। यदि कोई भी व्यक्ति संगठन विरोधी या कर्मचारी विरोधी गतिविधियों में लिप्त पाया जाता है तो संगठन उसका साथ नहीं देगा। हालांकि, कर्मचारियों के उत्पीड़न की स्थिति में संगठन उनके साथ खड़ा रहेगा। जितेंद्र मिश्रा और हरीश मौर्य ने पहले ही समिति की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। यदि फिर भी वह स्वयं को अध्यक्ष या सचिव लिखते हैं तो प्राचार्य से मिलकर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की जाएगी। इस दौरान भगवान दास, राम अवतार, दुधराम, बली अहमद, श्रीपाल, टीकाराम, मदनलाल, वीर कुमार, रंजीत कुमार, आजम आदि मौजूद रहे। संवाद