फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक पल में टूटे दुल्हन के सपने: पति निकला नपुसंक तो ससुरालियों ने देवर को भेजा, बाहर से लगा दी कमरे की कुंडी

Tue, 04 Jul 2023 10:06 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली

सार

हाथ में रची मेंहदी और सुहाग की चूड़ियां पहनकर जब नवविवाहिता कोतवाली पहुंची तो लोग देखकर हैरान रह गए। विवाहिता ने पुलिस को रोते हुए कहा कि मेरा जैसा नसीब किसी भी बहन का न निकले। 
विज्ञापन
दुल्हन ने थाने में की शिकायत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के नवाबगंज में शादी के बाद ससुराल पहुंची विवाहिता के उस समय होश उड़ गए जब उसे पता चला कि उसका पति नपुंसक है। तीन दिन बाद विवाहिता दोबारा ससुराल पहुंची तो ससुरालियों ने विवाहिता के पास देवर को सुला दिया। आरोप है देवर ने विवाहिता के साथ जबरन दुष्कर्म किया। विवाहिता के विरोध करने पर ससुरालियों ने मारपीट कर निकाल दिया। विवाहिता ने ससुरालियों के खिलाफ थाना नवाबगंज में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन

नवाबगंज क्षेत्र के एक गांव के किसान ने अपनी बेटी की शादी 25 जून 2023 को थाना मीरगंज के एक गांव के युवक के साथ की थी। विवाह के बाद नवविवाहिता सुनहरे सपने लेकर खुशी ससुराल पहुंची। विवाहिता की खुशी उस समय धूमिल हो गई जब उसे पता चला की उसका पति नपुसंक है। दो दिन ससुराल में रूकने के बाद मायके आ गई। 30 जून को ससुरालियां दोबारा विदा कराकर ले गए। लेकिन मामले की जानकारी विवाहिता ने लोकलाज के डर से अपने परिजनों को नहीं दी। 

ससुराल पहुंचने पर विवाहिता ने अपने ससुरालियों को बताया कि उसका पति उससे बात तक नहीं कर रहा है। ससुरालियों ने विवाहिता को समझा बुझाकर शांत करा दिया। आरोप है ससुरालियों ने विवाहिता के देवर को उसके पति की जगह उसके कमरे में भेज कर दरवाजे की कुंडी बाहर से लगा दी। आरोप है कि विवाहिता के साथ देवर रात भर दुष्कर्म कर वीडियो क्लिप बना ली। सुबह को जव विवाहिता ने विरोध जताया तो ससुरालियों ने उसके साथ मारपीट कर दी। 

विवाहिता ने अपने मायके वालों की दी। मायके वाले विवाहिता की ससुराल पहुंचते उससे पहले ही उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़ित विवाहिता ने ससुरालियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। इस मामले में कोतवाल राजीव कुमार सिंह ने बताया कि महिला ने तहरीर दी है पुलिस को जांच पड़ताल के आदेश दे दिये गए हैं। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

हाथ में मेहदी और सुहागिन की चूड़ियों के साथ कोतवाली पहुंची विवाहिता
हाथ में रची मेंहदी और सुहाग की चूड़ियां पहनकर जब नवविवाहिता कोतवाली पहुंची तो लोग देखकर हैरान रह गए। विवाहिता ने पुलिस को रोते हुए कहा कि मेरा जैसा नसीब किसी भी बहन का न निकले। ससुरालियों ने मेरा जीवन बर्बाद कर डाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें