फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चल्वे और पूजा ने की थी लव मैरिज: अवैध संबंध के शक में पति ने पत्नी को मारी गोली, कथित प्रेमी पर भी की फायरिंग

Sat, 10 Jun 2023 10:59 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहगंज पश्चिमी (बरेली)

सार

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोपहर तीन बजे पूजा चीखते हुए घर से बाहर भागी। पीछे से चल्वे तमंचा लेकर निकला। उसने एक गोली पूजा की गर्दन में और तुरंत ही दूसरी गोली उसके सीने में मारी।
विज्ञापन
हत्यारोपी पति चल्बे और मृत पत्नी पूजा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के फतेहगंज पश्चिमी कस्बे में शनिवार दोपहर सनसनीखेज वारदात हो गई। कृष्णपाल उर्फ चल्वे ने अपनी पत्नी पूजा की दो गोलियां मारकर हत्या कर दी। उसे फल विक्रेता मुन्ना से पत्नी के अवैध संबंध होने का शक था। हत्या के बाद उसने चौराहे पर पहुंचकर मुन्ना को भी गोली मार दी। गनीमत रही कि छर्रे लगने से मुन्ना मामूली घायल हुआ।

विज्ञापन

आरोपी को घंटेभर बाद उसकी बहन के घर से तमंचा समेत गिरफ्तार कर लिया गया, वहां उसने हवाई फायरिंग कर दी थी। जानलेवा हमले के मामले में चल्वे जेल में बंद था। हाल में ही वह जमानत पर छूटकर आया था। लोधीनगर निवासी चल्वे और मोहल्ला नौगवां निवासी पूजा अलग-अलग बिरादरी के थे। 10 साल पहले उन्होंने प्रेम विवाह किया था। कुछ साल से चल्वे को शराब की लत लग गई थी। वह अपराध भी करने लगा। सालभर से दोनों में तनातनी चल रही थी। शनिवार दोपहर भी दोनों के बीच किसी बात पर विवाद हुआ।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोपहर तीन बजे पूजा चीखते हुए घर से बाहर भागी। पीछे से चल्वे तमंचा लेकर निकला। उसने एक गोली पूजा की गर्दन में और तुरंत ही दूसरी गोली उसके सीने में मारी। मकान के आगे खाली प्लॉट में पूजा गिर गई। उसने वहीं दम तोड़ दिया।

इसके बाद नशे की हालत में लड़खड़ाते और तमंचा लहराते हुए चल्वे लोधीनगर चौराहे पर पहुंचा। वहां फल विक्रेता मुन्ना मौर्य के सीने को निशाना बनाकर गोली चला दी। गनीमत रही कि गोली मुन्ना के दाहिने बाजू में जख्म करती निकल गई। मुन्ना तेजी से भागकर पुलिस चौकी पहुंचा और इधर चौराहे पर अफरातफरी मच गई। तब चल्वे वहां से भी निकल गया।

इस बीच पुलिस उसकी तलाश में जुटी। घंटेभर बाद पुलिस ने चल्वे को कस्बे से पांच किमी दूर सहसा गांव से गिरफ्तार कर लिया। वहां वह अपनी बहन के घर पहुंचा था और हवाई फायरिंग कर रहा था। इस बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी।

घटना के बाद एएसपी विक्रम दहिया और सीओ मीरगंज हर्ष मोदी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। घायल मुन्ना को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मौके से दो खोखे व घर के अंदर से शराब की बोतल बरामद की है।
विज्ञापन

आरोपी ने पत्नी की हत्या करने के साथ ही एक फल विक्रेता पर भी हमला करने की कोशिश की। पता लगा है कि आरोपी अपनी पत्नी पर शक करता था। उसके खिलाफ रिपोर्ट लिखकर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। - प्रभाकर चौधरी, एसएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें