फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बेटी पैदा होने पर छोड़कर चला गया पति

विज्ञापन
विज्ञापन
शीशगढ़। कस्बे के मोहल्ला शेखुपुरा निवासी महिला ने पुलिस को बताया कि तीन वर्ष पूर्व उनकी शादी कस्बे के रहने वाले मो. आसिम पुत्र कदीर अहमद के साथ हुई थी। उनसे एक चार माह की पुत्री भी है। महिला का आरोप है कि पति बेटी के पैदा होने से नाराज होकर बाहर काम करने के बहाने से घर छोड़कर चला गया। महिला तब से अपने मायके में रह रही है। आरोप है कि पति ने तब से खर्चा भी नहीं दिया है। महिला ने आरोप लगाया है कि जब वह किसी काम से अपनी ससुराल गई तो सास व देवर ने लड़-झगड़ कर ससुराल से भगा दिया। महिला ने पुलिस से शिकायत की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें