फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: कोर्ट ने दहेज हत्या के दोषी पति को सुनाई उम्रकैद की सजा, देवर-ससुर दोषमुक्त

Thu, 15 May 2025 11:53 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली में कोर्ट ने पत्नी की हत्या के दोषी पति को उम्रकैद और 15 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है।  मृतका के देवर और ससुर को साक्ष्यों के अभाव में दोषमुक्त करार दिया है।
विज्ञापन
जनपद न्यायालय,बरेली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में अपर सत्र न्यायाधीश (कोर्ट संख्या 12) ज्ञानेंद्र त्रिपाठी ने पत्नी की हत्या के दोषी पति को उम्रकैद और 15 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। देवर और ससुर को साक्ष्यों के अभाव में दोषमुक्त करार दिया है। मृतका के पोस्टमॉर्टम में मौत का कारण किसी मुलायम कपड़े से गला कसना बताया गया था। 

विज्ञापन


भोजीपुरा थाने के गांव परसूनगला निवासी जमीला बेगम ने नौ जून 2023 को दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उन्होंने अपनी बेटी सरवीन की शादी 24 मई 2015 को इज्जतनगर थाना क्षेत्र के करमपुर चौधरी निवासी सरताज खां के साथ की थी। सरताज खां दहेज में कार की मांग करता था। 

यह भी पढ़ें- UP: इस जिले में मार्शल आर्ट सीख रहीं 'लेडी कमांडो', IPS अंशिका वर्मा के निर्देशन में अपराध पर करेंगी प्रहार
विज्ञापन


दहेज की मांग पूरी न होने पर पति सरताज, देवर इरशाद, ननद फूलजहां, ससुर मुन्ने खां और सास रुखसाना ने जहर देकर सरवीन की हत्या कर दी। जांच के बाद पुलिस ने छह दिसंबर 2023 को सरताज, इरशाद और मुन्ने के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी।
विज्ञापन


अभियोजन पक्ष की ओर से सात गवाह और 11 साक्ष्य पेश किए गए। पोस्टमाॅर्टम करने वाले डॉक्टर के बयान भी दर्ज किए गए। दोनों पक्षों को सुनने और साक्ष्यों का अवलोकन कर कोर्ट ने पति सरताज को हत्या के मामले में दोषी करार देते हुए सजा सुनाई। मुन्ने और इरशाद को साक्ष्यों के अभाव में दोषमुक्त करार दिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें