फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सड़क हादसे में पति की मौत, पत्नी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली/क्योलड़िया। शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती सास को देखने जा रहे बाइक सवार दंपती को सामने से आ रहे वाहन ने टक्कर मार दी। इसमें पति की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी घायल हो गई। पत्नी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना क्योलड़िया के सिठौरा गांव निवासी 55 वर्षीय महेश कुमार रविवार रात बाइक से बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती अपनी सास को देखने पत्नी ममता के साथ जा रहे थे। वह जैसे ही बरेली में सेटेलाइट स्टैंड पर बने ओवरब्रिज पर पहुंचे, उसी दौरान सामने से तेज रफ्तार से आ रहे वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे महेश गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल ले जाते समय महेश ने दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलते ही महेश के परिजन बरेली चले गए। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें