फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: गर्भवती को अस्पताल पहुंचाकर नहीं लौटा पति

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। जिला महिला अस्पताल में सात दिन पहले गर्भवती महिला को पहुंचाकर पति कहीं चला गया। जो अब तक नहीं लौटा है। जानकारी पर मंगलवार को समाजसेवा मंच के पदाधिकारियों ने महिला से मुलाकात कर हाल जाना।
विज्ञापन

समाजसेवी नदीम शम्सी के मुताबिक महिला हैदराबाद की रहने वाली है। पति ने सात दिन पहले उसे अस्पताल में भर्ती कराया था। पति के लौटने तक डॉक्टरों से प्रसव के लिए इंतजार की बात कही थी। सोमवार को प्रसव पीड़ा शुरू होने पर इंदिरा मार्केट के व्यापारियों ने गर्भवती के सिजेरियन प्रसव के लिए लिखित में जिम्मेदारी ली। महिला ने एक बेटे को जन्म दिया। व्यापारियों ने पुलिस से महिला के पति को खोजने की मांग की है। इस दौरान रजत भसीन, सोनू अरोड़ा, इमरान साबरी, जावेद कुरैशी, शोएब कुरैशी, विष्णु चंद्रा आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें