फतेहगंज पूर्वी। थाना क्षेत्र के बरगवां में पत्नी से विवाद के बाद पति ने जहर खा लिया। अस्पताल में इलाज के दौरान बृहस्पतिवार रात को उनकी मौत हो गई।
थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के बरगवां में 21 वर्षीय सानू का बृहस्पतिवार की शाम को पत्नी से झगड़ा हो गया। तभी सोनू ने जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजनों ने आनन-फानन में बरेली के निजी अस्पताल में सोनू को भर्ती कराया, जहां रात में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि एक हफ्ते पहले सोनू की पत्नी ने बेटे को जन्म दिया। बुधवार को बच्चे के नामकरण की दावत भी खिलाई थी। युवक के शव को पोस्टमाॅर्टम के बाद उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। संवाद