फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खौफनाक: कमरे से आ रही थी बदबू...पुलिस ने जांच की तो दफन मिला पति का शव, पत्नी ने खोला बड़ा राज

Thu, 11 Aug 2022 01:07 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर

सार

शाहजहांपुर में घर में पति का शव दफन मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने हत्या कर शव दफन करने की आशंका जताई है। पुलिस ने पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
मौके पर जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर जिले के गढ़ियारंगीन थाना क्षेत्र के खमरिया गांव के रहने वाले गोविंद (30) का शव घर में दफन मिला। पुलिस को शक है कि पत्नी शिल्पी ने ही गोविंद की हत्या कर शव दफना दिया है। पुलिस पत्नी से पूछताछ कर रही है। 
विज्ञापन


खमरिया गांव के सतीश सिंह के तीन बेटे हैं। बड़ा बेटा धर्मेंद्र सेना में है। छोटा बेटा गुरविंदर शाहजहांपुर में अपनी ससुराल में रहता है। सबसे छोटा बेटा पत्नी के साथ गांव खमरिया में रहता था। गोविंद को गांव वालों ने सात अगस्त तक देखा था। इसके बाद से उसका कुछ पता नहीं चल रहा था। 

भाई गुरविंदर ने गोविंद के बारे में शिल्पी से पूछा तो उसने कहीं रिश्तेदारी में जाने की बात कही। गुरविंदर तब से भाई को तलाश रहा था। दो दिन पूर्व बुधवाना क्षेत्र में एक अज्ञात लाश मिलने की सूचना पर वह वहां गया था। बाद में जब खमरिया गांव पहुंचा तो शिल्पी ने फिर से गोविंद के बाहर जाने की बात दोहराई। तभी घर के एक कमरे से बदबू आने पर उसे शक हुआ। 
विज्ञापन


शिल्पी ने चूहा मर जाने की बात कही। इसके बाद गुरविंदर का शक बढ़ गया। उसने पुलिस को सूचना दी। गढ़ियारंगीन थाने की पुलिस पहुंची और शव को बाहर निकाला। पुलिस को शिल्पी ने बताया कि झगड़ा होने के बाद गोविंद ने फंदे से लटककर जान दे दी थी। उसने घबराकर शव उतारकर जमीन में दफना दिया था। 

उसके ऊपर से बक्सा आदि सामान भी रख दिया था। सीओ जलालाबाद मस्सा सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें