शराब पीने का आदी है क्रांति
ग्रामीणों ने बताया कि क्रांति शराब पीने का आदी है। तीन भाइयों में क्रांति सबसे छोटा है। उसके बड़े भाई हरिशंकर पीडब्ल्यूडी विभाग में अमीन के पद पर कार्यरत हैं। जबकि दूसरे भाई कृष्णनंदन राज मिस्त्री का काम करते हैं। तीनों भाइयों के हिस्से में गांव के नजदीक पांच बीघा जमीन थी। जिसमें प्लॉटिंग कराई गई। लेकिन क्रांति ने अपने हिस्से की सारी जमीन बेच दी। हाल में उसके पास बिल्कुल जमीन नहीं रही।
क्रांति की शादी राजकुमारी से हुई थी। जिसे ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान भी चुना था। लेकिन क्रांति की गलत आदतों के कारण वह लगभग पांच-छह साल पहले उसे छोड़कर चली गई। इसके बाद क्रांति ने अंगीरा से शादी की। क्रांति और अंगीरा का एक लड़का है। बताया जा रहा है कि क्रांति इससे पहले भी एक बार जहरीला पदार्थ का सेवन कर चुका है।