फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज का दानव: निकाह के बाद शौहर ने ढहाए जुल्म, देवर ने की दरिंदगी; विरोध पर जिंदा जलाने की कोशिश

Sun, 21 May 2023 03:53 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

ससुराल में विवाहिता के साथ देवर ने दुष्कर्म किया। विवाहिता ने शिकायत की तो पति, सास और देवर ने कमरे में बंद कर उसे पीटा। ननदों ने उस पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगाने की कोशिश की। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के मीरगंज क्षेत्र की रहने वाली युवती पर उसके पति और ससुराल वालों ने जुल्म ढहाए। देवर ने दुष्कर्म किया। विरोध करने पर युवती को बुरी तरह से पीटा गया। पीड़ित युवती ने पति पर धोखाधड़ी से शादी करने और देवर के खिलाफ दुष्कर्म के आरोप लगाते हुए नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


पीड़िता के मुताबिक उसका निकाह 18 मार्च 2019 को कटघर (मुरादाबाद) निवासी युवक के साथ के साथ हुआ था। युवती के पिता ने हैसियत के अनुसार निकाह में खर्च किया। निकाह के बाद उसे पता चला कि उसका पति पहले से शादीशुदा है। उसकी एक पत्नी की मौत हो गई है और दूसरी को तलाक दे दिया है। उसने पति से पूछा तो उसे मुंह बंद रखने के लिए कहा।

विज्ञापन

देवर ने किया दुष्कर्म 

पति ने उस पर मायके से पांच लाख रुपये लाने का दबाव बनाया। उसने मना किया तो उसे यातनाएं दी जाने लगीं। 28 जनवरी, 2020 को वह घर में अकेली थी तो उसके देवर ने चाकू के बल पर दुष्कर्म किया। पति के आने पर शिकायत की तो उसने, सास, ननद, देवर और जेठ-जेठानी ने कमरे में बंद कर उसे पीटा। 

जिंदा जलाने की कोशिश 

आरोप है कि ननदों ने मिट्टी का तेल डालकर विवाहिता को जिंदा जलाने की कोशिश की। पीड़िता किसी तरह वहां से जान बचाकर मायके आई। तीन दिसंबर, 2022 को आरोपी उसके मायके मीरगंज आए और उसके तलाकनामे पर जबरन अंगूठा लगवाने की कोशिश की। इस बार भी उसे बेरहमी से पीटा, कपड़े फाड़ दिए। जान से मारने की धमकी देकर चले गए। पीड़िता शुक्रवार को पिता के साथ मीरगंज थाने पहुंची और आरोपियों के खिलाफ मुकदमा लिखाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें