फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधों ने एसएससी की परीक्षा छोड़ी, हंगामा

Mon, 01 May 2017 01:15 AM IST
बरेली।
विज्ञापन
आधों ने एसएससी की परीक्षा छोड़ी, हंगामा - फोटो : आधों ने एसएससी की परीक्षा छोड़ी, हंगामा
विज्ञापन
रविवार को एसएससी की परीक्षा में आधे परीक्षार्थी ही नहीं पहुंचे। कड़े पहरे में प्रशासन ने परीक्षा कराई। सूरजभान इंटर कॉलेज में परीक्षार्थियाें ने कॉलेज प्रशासन पर समय होने के बावजूद एंट्री न कराने का आरोप लगाकर पर हंगामा किया।एसएसपी की परीक्षा के लिए बरेली में सोलह केंद्र बनाए गए थे। परीक्षा केंद्रों पर सुबह से ही मजिस्ट्रेट पहुंच गए। परीक्षा केद्राें पर निर्धारित समय से आधा घंटा पहुंचना था। तमाम कें द्रों पर सुबह की पाली में परीक्षार्थी देर से पहुंचे। सूरजभान इंटर कॉलेज में 13 छात्र देर से पहुंचने पर हंगामा करने लगे। उनका कहना था कि पूरे साल परीक्षा की तैयारी की है। परीक्षा केंद्र में उन्हें प्रवेश दिलाया जाए, लेकिन उन्हें प्रवेश नहीं दिया गया। इस पर परीक्षार्थियाें ने हंगामा के साथ नारेबाजी की। केंद्र निरीक्षक व अन्य द्वारा सख्ती दिखाने और नियम का हवाला देने के बाद परीक्षार्थी एडीएम से मिलने कलेक्ट्रेट पहुंच गए। वहां रविवार होने की वजह से कोई अधिकारी ही नहीं मिला। बरेली में 16 हजार से ज्यादा परीक्षार्थियाें को परीक्षा में शामिल होना था, लेकिन 55 फीसदी अनुपस्थित रहे। परीक्षा सुबह 10 से 12 और अपराह्न 2 से 4 बजे के बीच दो पालियों में आयोजित की गई। इसके लिए प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें