फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: उमस करेगी बेहाल, सप्ताह भर मंडराएंगे हल्के बादल

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बारिश के बाद तापमान में गिरावट से शहरवासियों को सुबह-शाम हल्की राहत मिल रही है, पर दिन में तेज धूप बेहाल कर रही है। मौसम विभाग ने सप्ताहभर तक हल्के बादल मंडराने की संभावना जताई है। शनिवार को 12 बजे के बाद तेज धूप से लोग परेशान रहे।
विज्ञापन


शनिवार की सुबह चटख धूप हुई पर हवा में घुली नमी से तपिश बेअसर रही। दोपहर 12 बजे के बाद तेज धूप और गर्म हवा चलने से लोग पसीने से तरबतर होते रहे। दोपहर में अधिकतम तापमान 36.3 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से दो डिग्री कम) दर्ज हुआ। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 20.3 डिग्री सेल्सियस रहा। आंचलिक मौसम अनुसंधान केंद्र के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ हावी होने से सप्ताहभर तक बादल मंडराएंगे, लेकिन उच्च वायु दाब हावी होने से बारिश की संभावना कम है। तेज हवाएं चलेंगी। रात में नमी 52 फीसदी और दिन में 40 फीसदी तक रहेगी।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें