आंवला। शुक्रवार रात रेलवे लाइन किनारे नर कंकाल मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर थाना स्टाफ मौके पर पहुंचा। मौके पर पहुुंची थाना पुलिस ने समीपवर्ती गांव के ग्रामीणों से इस मामले में पूछताछ की, पर शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। कंकाल कई दिन पुराना बताया जा रहा है। पुलिस व ग्रामीणों ने आशंका व्यक्त की है कि लाश का मांस जानवर नोंच लिए होंगे। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि पूछताछ में कुछ ग्रामीणों ने बताया कि कई दिन से रेलवे लाइन किनारे एक बुजुर्ग व्यक्ति नशे की हालत में घूमता हुआ दिखाई दिया था। पीएम रिपोर्ट आने पर ही मौत का सही कारण पता चल सकेगा। संवाद