फतेहगंज पूर्वी। लखनऊ हाईवे पर हुलासनगरा क्रॉसिंग पर दो दिन राहत के बाद शनिवार शाम फिर जाम लग गया। इसके बाद देर रात तक हाईवे पर वाहन रेंगते रहे।
हुलासनगरा क्रॉसिंग पर मंगलवार को रेलवे ने गड्ढों को भरने का काम शुरू किया था। इस दौरान जब फाटक बंद होता तो मजदूर काम करते, जैसे ही फाटक खुलता काम बंद कर दिया जाता था। इस दौरान बार-बार फाटक देर तक बंद रहने की वजह से दिन में मीरानपुर कटरा की तरफ से जाम लगना शुरू हो गया। जो रात नौ बजे तक क्रॉसिंग के दूसरी ओर फतेहगंज पूर्वी फ्लाईओवर तक पहुंच गया। इसके बाद पहुंची पुलिस ने जाम खुलवाने के प्रयास शुरू किए। देर रात तक हाईवे पर वाहन रेंगते रहे। पुलिस ने सुबह तक जाम से राहत मिलने की उम्मीद जताई है।