फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिक्षा मांगने वाला धीरेंद्र शास्त्री आज करोड़ों की गाड़ी में कैसे घूम रहा : मोहम्मद कैफ रजा खान

Thu, 15 Jun 2023 01:59 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। दरगाह उस्ताद-ए-जमन ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद कैफ रजा खान ने बागेश्वर धाम के बाबा धीरेंद्र शास्त्री पर बयान जारी किया है। मौलाना ने कहा कि जाे व्यक्ति कभी राेटी के लिए मोहताज था, भिक्षा मांगकर गुजारा करता था, वह आज करोड़ों की गाड़ी में कैसे घूम रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बाबा का न तो कोई कारोबार है, न ही नौकरी। यह कृपा बालाजी की है या भक्तों की। आगे कहा कि मूर्ख बनाने का प्रचलन तेजी से बढ़ रहा है और इसका सबसे अच्छा इस्तेमाल धीरेंद्र शास्त्री ने किया है। बाबा एक तरफ अपने भाषण के जरिये मुसलमानों के खिलाफ नफरत फैला रहे हैं तो दूसरी ओर लोगों की आस्था से खेलकर अपना धंधा चला रहे हैं।
मोहम्मद कैफ रजा खान ने कहा कि हिंदू राष्ट्र का सपना देखने वाले धीरेंद्र शास्त्री को पता होना चाहिए कि 1940 में डॉ. भीमराव आंबेडकर ने कहा था कि अगर हिंदू राष्ट्र हकीकत बन जाए तो यह देश के लिए सबसे बड़ी तबाही हाेगी। हिंदू राष्ट्र को लेकर महात्मा गांधी और सरदार पटेल भी यही मानते थे। मांग की है कि धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें