भुता। कस्बा क्षेत्र में लगातार बारिश के बाद एक मकान ढह गया। मलबा हटाने पर युवक को सर्प ने डस लिया। फिलहाल, उसको गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कस्बा क्षेत्र में एकता विहार कॉलोनी में पीपल के पास युवक राजवीर का कच्चा मकान है, जिसमें परिवार के साथ रहता है, लेकिन शुक्रवार शाम अचानक राजवीर का मकान भर-भरा कर गिर गया। गनीमत यह रही कि उस समय परिवार का कोई भी व्यक्ति घर पर नहीं था। जब पड़ोसियों ने इसकी सूचना परिवारजनों को दी, तो राजवीर का भाई सोनू घर पहुंचा और पड़ोसियों की मदद से मलबे में दबे घर के कीमती सामान को निकाल रहा था। तभी उसे जहरीले सांप ने काट लिया। भाई राजवीर ने प्रशासन से आर्थिक सहायता की मांग की है। संवाद