फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: हाउस ए ने जीती फुटबाॅल प्रतियोगिता

Wed, 28 Jun 2023 01:45 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बरेली फुटबॉल एसोसिएशन की ओर से स्टेडियम में चल रहे प्रशिक्षण शिविर का समापन मंगलवार को हो गया। इसमें खिलाड़ियों की टीम बनाकर प्रतियोगिता कराई गई। साहिल प्रजापति के निर्देशन में हाउस ए ने प्रतियोगिता जीती।
विज्ञापन

फुटबॉल एसोसिएशन के सचिव मून रॉबिंसन ने बताया कि 20 जून से शुरू हुए प्रशिक्षण शिविर के आखिरी दिन सभी आयु वर्ग के खिलाड़ियों को चार टीमों में बांट दिया गया। टीम के मध्य आठ मुकाबले हुए और अंक के आधार पर हाउस ए विजेता और हाउस डी उपविजेता रहा। मुख्य अतिथि सर्वेश रस्तोगी और विशिष्ट अतिथि विशाल मेहरोत्रा ने सभी खिलाड़ियों को उनके प्रदर्शन के आधार पर मेडल व प्रमाण पत्र दिए। कार्यक्रम में भूपेंद्र सिंह, जीतू देवनानी, एसोसिएशन के अध्यक्ष अमरजीत सिंह बक्शी, क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी जितेंद्र यादव, उपक्रीड़ाधिकारी शमीम अहमद, वरिष्ठ क्रिकेट खिलाड़ी ओपी कोहली आदि ने सहयोग किया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें