फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: चार साल में सबसे गर्म मई, 42.5 पहुंचा पारा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। मई के तीसरे हफ्ते में मौसम ने रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। चार साल बाद इस बार मई सबसे गर्म साबित हो रहा है। शनिवार को अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। दिन भर चिलचिलाती धूप से लोग बेहाल रहे। आने वाले दिनों में पारा स्थिर रहने का अनुमान है। शाहजहांपुर, बदायूं, लखीमपुर खीरी में मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार सात मई 2020 को अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। अब इस साल पारा 42.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। सप्ताहभर तक राहत की कोई उम्मीद नहीं है। ऐसे में विशेषज्ञ इस साल गर्मी का नया रिकॉर्ड बनने के आसार जता रहे हैं।
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञ अतुल के मुताबिक रेगिस्तानी इलाकों की शुष्क और गर्म पछुआ हवा प्रवेश कर रही है। लिहाजा, नमी का स्तर गिरता जा रहा है और तपिश बढ़ रही है।
विज्ञापन


तपती दोपहरी में छांव खोजते रहे लोग
शनिवार को सुबह से ही तेज धूप रही। दोपहर 12 से शाम चार बजे तक भीषण गर्मी से बचने के लिए लोग छांव खोजते नजर आए। जरूरी काम होने पर ही लोग घरों से बाहर निकले। बाजारों में भी सन्नाटा पसरा रहा। दोपहर के समय शोरूम और दुकानों पर इक्का-दुक्का ग्राहक ही दिखे।
विज्ञापन


अगले छह दिनों के तापमान का पूर्वानुमान
तिथि अधिकतम न्यूनतम
19 मई 42.5 26.7
20 मई 42.8 26.8
21 मई 43.0 27.0
22 मई 42.0 26.0
23 मई 42.1 26.6
24 मई 42.3 27.2

मौसम इनपुट
42.5
26.4
तेज धूप निकलेगी। धूल भरी हवा चलेगी।
सूर्योदय 5:20
सूर्यास्त 6:58
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें