फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: ब्राॅन्ज, सिल्वर व गोल्ड श्रेणी में होंगे शहर के होटल

Tue, 30 Jul 2024 04:32 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। नई नीति के तहत पर्यटन विभाग में पंजीकरण कराने पर अब होटलों को ब्राॅन्ज, सिल्वर व गोल्ड श्रेणी में रखा जाएगा। इससे पर्यटकों को होटल का चयन करने में सुविधा होगी। शहर के चार होटलों ने इस योजना के तहत आवेदन किया है। सोमवार का लखनऊ से आई टीम ने इन होटलों में सुविधाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन


अभी तक होटल के लिए सराय एक्ट के तहत लाइसेंस दिया जाता था। नई नीति के तहत अब जो होटल स्वामी पर्यटन विभाग में अपना पंजीकरण कराएंगे, उन्हें काफी राहत दी जाएगी। पर्यटन विभाग ने होटलों के लिए तीन श्रेणी बनाई हैं। गोल्ड श्रेणी के होटलों में थ्री स्टार रेटिंग वाले होटलों के बराबर सुविधाएं होंगी। नई नीति के तहत शहर के बरेली पैलेस, ओबराॅय होटल, कम्फर्ट इन व ईस्ट लाइट ने आवेदन किए हैं।
इन होटलों की जांच के लिए लखनऊ से पर्यटन विभाग के अधिकारियों व होटल एसोसिएशन के पदाधिकारियों की टीम सोमवार को बरेली आई। टीम ने होटलों में जाकर दस्तावेज देखे। सुविधाओं का जायजा लिया। पार्किंग, खाने की व्यवस्था, कमरों की स्थिति, टॉयलेट, अग्निशमन विभाग की एनओसी, बीडीए का नक्शा, कर्मचारियों की स्थिति आदि की जांच की। मंगलवार को भी टीम होटलों का निरीक्षण करेगी। मापदंडों पर खरा उतरने के बाद इन होटलों को श्रेणी जारी की जाएगी।
विज्ञापन


पर्यटन विभाग में पंजीकरण कराने वाले होटल स्वामियों को नगर निगम के कर में खासी छूट मिलेगी। होटल स्वामी सतीश अग्रवाल ने बताया कि अभी तक गृहकर का पांच गुना कर देना पड़ता है। इस योजना में पंजीकरण कराने वालों को महज सिर्फ गुना कर देना होगा।

चार होटल स्वामियों ने पर्यटन विभाग में आवेदन किया है। सोमवार को लखनऊ से आए अधिकारियों ने होटलों का निरीक्षण कर वहां सुविधाओं का स्तर देखा। उनकी रिपोर्ट के आधार पर होटलों को श्रेणी प्रदान की जाएगी। - ब्रजपाल सिंह, क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें