फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: अस्पताल स्टाफ पर बेटी को अगवा करने का आरोप, रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
आंवला।
विज्ञापन

अस्पताल स्टाफ पर बेटी को अगवा करने का आरोप लगाते हुए पीड़ित पिता ने आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गौसनगर तहसील दातागंज जिला बदायूं निवासी एक पीड़ित ने कहा है कि उनकी बेटी भमोरा रोड पर एक अस्पताल में नौकरी करती थी। दो महीने पहले बेटी ने अस्पताल की नौकरी छोड़ दी। दो जुलाई को अस्पताल के स्टॉफ विनयपाल ने बेटी को कॉल करके बुलाया, लेकिन कई दिन बीत जाने के बाद भी उनकी बेटी वापस नहीं आई। अस्पताल के स्टाफ से संपर्क करने पर भी उनको संतोषजनक जवाब नहीं मिला बल्कि धमकी दी गई। पीड़ित पिता ने बेटी के साथ अनहोनी होने की आशंका जताते हुए अस्पताल संचालक अमर पाल, वीर सिंह, विनय शर्मा, अशोक यादव, अर्जुन शर्मा, रुपाली व देव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं, अस्पताल संचालक ने बताया कि उक्त युवती कई महीने पहले अस्पताल से काम छोड़ चुकी है। विनयपाल से क्या बात हुई है। इसकी उन्हें जानकारी नहीं है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें