फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: कर्नाटक में धर्म परिवर्तन कर लौटी होमगार्ड की बेटी, मचा हंगामा

Thu, 01 Aug 2024 06:13 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। धर्म परिवर्तन और दूसरे समुदाय के प्रेमी संग शादी करके होमगार्ड की बेटी शहर लौट आई। वकील के जरिये तीन सौ बेड अस्पताल में उसे पुलिस के हवाले किया गया। यहां से कोर्ट के गेट तक परिजनों के साथ पहुंचे संगठन के लोगों ने हंगामा किया। छात्रा को कोतवाली ले जाया गया। उसने हाईकोर्ट का स्टे दिखाकर प्रेमी के साथ ही रहने की जिद की।भोजीपुरा थाना क्षेत्र से 13 जुलाई को लापता हुई होमगार्ड की बेटी को लेकर कई दिनों से माहौल गरमाया हुआ है। इस मामले में दरोगा रिंकू कुमार को निलंबित किया जा चुका है। पुलिस ने शाहिद के जरिये छात्रा को मंगलवार को बरेली बुलाया। बुधवार को वकील ने तीन सौ बेड अस्पताल में छात्रा को पुलिस के सुपुर्द किया। छात्रा ने अपने बयान में साफ कहा कि वह प्रेमी के साथ ही रहेगी। कचहरी से बाहर निकलते ही छात्रा को फिर से खींचने की कोशिश की गई। यहां भोजीपुरा एसओ भी छात्रा को छोड़कर चले गए तो वकील भीड़ के बीच फंस गए। उन्होंने आईजी को कॉल की तो पीआरओ से बात हुई। उनके कहने पर कोतवाली पुलिस पहुंची और छात्रा को साथ ले गई। भीड़ में घिरे अधिवक्ता अब्दुल शाहिद ने बुधवार शाम को एसएसपी से मिलकर सुरक्षा की मांग की।
विज्ञापन

छात्रा बोली- बालिग हूं, सब मर्जी से किया
छात्रा ने बताया कि उसकी उम्र 21 साल से ज्यादा है। वह अपनी मर्जी से प्रेमी के साथ गई थी। धर्म परिवर्तन कर प्रेमी से शादी कर ली है। वह उसी के साथ रहेगी और उसे परिवार से जान का खतरा है। पुलिस की जांच में पता लगा कि छात्रा दिल्ली के रास्ते कर्नाटक पहुंची थी। वहां उसने धर्म परिवर्तन कर शादी कर ली। छात्रा बीएससी की पढ़ाई कर रही है, वहीं दूसरे समुदाय का प्रेमी हाईस्कूल तक पढ़ा है।
छात्रा को शरण देने वालों पर रिपोर्ट
होमगार्ड की बेटी को अगवा करने वाले आरोपी को घर में शरण देने वाले दो लोगों के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। घटना की विवेचना सीओ हाईवे को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें