नवाबगंज। निलंबित चल रहे होमगार्ड ने अब अपने गांव में कश्यप समाज के युवकों के साथ मारपीट कर जमकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने होमगार्ड को पहले समझाने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं मानने पर उन्हें हिरासत में ले लिया गया।
दरअसल, इनायतपुर गांव में जितेन्द्र, शेखर व मुकेश से गांव के निवासी होमगार्ड वीर बहादुर गंगवार का किसी बात को लेकर विवाद हो गया। मारपीट के चलते गांव में हंगामा हो गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना डायल 112 को दी, जिस पर गांव पहुंची पुलिस ने होमगार्ड को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह शांत नहीं हुए। उसके बाद गांव पहुंचे उप निरीक्षक रामकिशन और पुलिस कर्मियों ने हंगामा कर रहे होमगार्ड को हिरासत में ले लिया। थाने लाकर पुलिस ने उनका शांति भंग में चालान कर दिया, जहां से उन्हें शाम को जमानत मिल गई। इससे पूर्व होमगार्ड चौकीदार से मारपीट कर चर्चे में आ गए थे। इसके बाद उनको सस्पेंड कर दिया गया था। संवाद