सेंथल। हाफिजगंज थाना क्षेत्र में ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड वीर अभिमन्यु सागर (58) का ड्यूटी के दौरान हृदय गति रुकने से मौत हो गई। कस्बा सेंथल के मोहल्ला ठाकुरद्वारा निवासी परीक्षित सागर ने बताया कि उनके पिता वीर अभिमन्यु थाना हाफिजगंज क्षेत्र के ग्राम दुआवट में ड्यूटी पर तैनात थे। शनिवार दोपहर ड्यूटी के दौरान उनके सीने में तेज दर्द उठा। इसके बाद उन्हें आनन-फानन में निजी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। संवाद