नवाबगंज। मोहल्ला बिजौरिया निवासी अजय कुमार सक्सेना ने घरेलू कलह में सोमवार शाम जहरीले पदार्थ का सेवन किया। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उन्हें एक निजी अस्पताल लेकर गए। वहां से बरेली रेफर कर दिया गया लेकिन उनकी रास्ते में ही मौत हो गई। वह होमगार्ड थे। होमगार्ड की पत्नी सोनी सक्सेना ने बताया कि पति अक्सर शराब पीकर उनको और बच्चों को पीटते थे। सोमवार को भी कहासुनी के बाद मारपीट की। बाद में जहरीला पदार्थ पी लिया। तबीयत बिगड़ने पर उनको अस्पताल लेकर गए लेकिन जान नहीं बच सकी। पति को ससुर की मौत के बाद उनकी नौकरी मिल गई थी।