बरेली। कलक्ट्रेट सभागार में बुधवार को एडीएम सिटी डॉ. आरडी पांडेय की अध्यक्षता में व्यापार बंधु की हुई। व्यापारियों ने नगर निगम की ओर से बाजारों में शिविर लगाकर गृहकर, जलकर बिलों में सुधार की मांग की। उन्होंने 23 से 25 जून तक मनाए जाने वाले स्थापना दिवस पर बिजली आपूर्ति सुचारु रखने की मांग की। लाल फाटक ओवर ब्रिज से रामगंगा के बीच सड़क के गड्ढों को भरवाने का सुझाव दिया। एडीएम सिटी ने व्यापारियों की सभी मांग और सुझाव पर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।