हरि मंदिर में भजन गाती एक भक्त।
- फोटो : अमर उजाला, बरेली
बरेली। मॉडल टाउन के हरि मंदिर में रविवार को श्री खाटू श्यामजी का फाग उत्सव धूमधाम से मनाया गया। कलाकारों ने भजनों की प्रस्तुति दी। भजन गायिका दीप्ति अग्रवाल ने तुम झोली भर लो भक्तों रंग और गुलाल से, होली खेलांगा आपां, गिरधर गोपाल से..भजन गाकर कार्यक्रम की शुरूआत की। राजस्थान के मेघराज ने परंपरागत वाद्ययंत्र चंग, मंजीरा, बांसुरी के अद्भुत तालमेल से सबका मनमोह लिया। इसके साथ ही फूलों की होली खेली गई। जयपुर की सुरभि चतुर्वेदी ने दीनानाथ, कीर्तन की है रात आदि भजन गाए। मंदिर को कोलकाता से आए कलाकारों ने भव्यता के साथ सजाया। दिल्ली से छप्पन भोग तैयार कराया गया और श्याम बाबा की अखंड ज्योति आकर्षण का केंद्र रही।