मीरगंज। गुलड़िया निवासी पंकज उपाध्याय उर्फ पंकज शर्मा के पास 502 ग्राम स्मैक मिलने पर जेल भेजा गया है। प्रभारी निरीक्षक मीरगंज संजय तोमर ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर गुगई तिराहे की ओर गए व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। उसके पास से 502 ग्राम स्मैक, बिना नंबर की बाइक और कीपैड मोबाइल फोन बरामद किया गया। उसने अपनी पहचान बताकर कहा कि वह इसे स्मैक बेचने जा रहा था। पंकज के खिलाफ विभिन्न थानों में एनडीपीएस एक्ट के तहत 10 मुकदमे दर्ज हैं। वह हिस्ट्रीशीटर भी है। इसमें आरोपी के कुछ सहयोगी भी शामिल हैं। जांच की जा रही है।