फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली में हिस्ट्रीशीटर की हत्या: हमलावरों ने कनपटी में मारी गोली, थाने के पास हुई वारदात; एक गिरफ्तार

Sun, 16 Jul 2023 09:38 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

Bareilly Crime News Today : बरेली के प्रेमनगर थाने के पास शनिवार रात हिस्ट्रीशीटर की हत्या कर दी गई। बाइक से आए हमलावरों ने उसकी कनपटी में गोली मारी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हमले में हिस्ट्रीशीटर का दोस्त बाल-बाल बचा। 
विज्ञापन
अजय वाल्मीकि का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में हिस्ट्रीशीटर अजय वाल्मीकि (23) की शनिवार रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात प्रेमनगर थाने के पास हुई। थाने से निकले सिपाहियों ने एक आरोपी विनय को पकड़ लिया। दो आरोपी तन्नू और लाले फरार हो गए। पुलिस दोनों की तलाश में जुटी है।  
विज्ञापन


अजय वाल्मीकि नई बस्ती नरकुलागंज का रहने वाला था। वह दोस्त लकी के साथ बाइक से डीडीपुरम की ओर जा रहा था। मॉडल टाउन रोड पर गोली मारे जाने के बाद उसे जिला अस्पताल लाया गया। यहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। शहर के कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। 

ये भी पढ़ें- Bareilly News: हाथ में पिस्टल थाम लड़की ने किया डांस, वीडियो हुआ वायरल, लोग करने लगे ये मांग

सट्टे की शिकायत करने पर हत्या 

मृतक के चाचा बल्ले ने बताया कि अजय हत्यारोपियों के के खिलाफ सट्टे की शिकायत कर रहा था। इसलिए हत्या की गई। पुलिस के मुताबिक, दूसरे पक्ष ने दो महीने पहले अजय और लकी पर चेन स्नेचिंग की रिपोर्ट कराई थी। एक महीने पहले दोनों जमानत पर छूटे थे। तभी से दोनों पक्षों में रंजिश थी।
विज्ञापन

एसपी सिटी राहुल भाटी ने बताया कि पकड़े गए आरोपी से वारदात की वजह पूछी जा रही है। पुलिस के साथ एसओजी टीम भी धरपकड़ में लगाई है। आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है।

दोस्त की हत्या से सहमा लकी 

प्रेमनगर थाने के पास हुई हिस्ट्रीशीटर अजय की हत्या का चश्मदीद दोस्त लकी भी सहमा हुआ है। उसने बताया कि हमलावरों ने उसे भी निशाना बनाया था पर किस्मत से वह बच गया। लकी ने बताया कि दोनों डीडीपुरम में एक दोस्त से मिलने जा रहे थे। बाइक अजय ही चला रहा था, वह पीछे बैठा था। 

ये भी पढ़ेंइश्क में पति से बगावत: 21 साल के देवर को दिल दे बैठी पांच बच्चों की मां; बोली- अब जिऊंगी मरूंगी इसी के साथ
 
विज्ञापन

थाने के पास से गुजरते वक्त उनकी बाइक के पीछे दूसरी बाइक आई। उसने देखा कि बाइक पर गंगापुर निवासी जगमोहन उर्फ तन्नू, लाले और विनय सवार थे। उन्होंने बाइक सटाकर अजय के कान के पास गोली मार दी। इससे अजय चीखते हुए गिरा तो बाइक भी असंतुलित हो गई। वह भी गिर पड़ा।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें