बरेली के फरीदपुर के गांव नवादा बिलसंडी में रहने वाले हिस्ट्रीशीटर 48 वर्षीय चरन सिंह की शुक्रवार रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। परिजनों का कहना है कि गांव में भंडारे की दावत खाने जाते समय हथियारबंद बदमाशों ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर मौत के घाट उतार दिया। हत्या का कारण पुरानी रंजिश बताई जा रही है।