फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: झांसा देकर कुंडल छीनने का आरोपी हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

Thu, 06 Aug 2026 01:16 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
मीरगंज। नंदगांव में महिला से कुंडल छीनने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। सावित्री की ओर से 30 जुलाई को दर्ज कराई रिपोर्ट के मुताबिक, सुमित उपाध्याय ने 29 जुलाई को झांसा देकर कुंडल उतरवाए थे। पुलिस ने सीसी कैमरे की फुटेज और मुखबिर की सूचना पर मंगलवार को रेलवे लाइन के पास से सुमित उपाध्याय को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने बताया कि उसने मीरगंज कस्बे के सराफ धर्मेंद्र गंगवार को 12 हजार रुपये में कुंडल बेचे थे। इसके बाद धर्मेंद्र गंगवार को भी गिरफ्तार किया गया। उससे कुंडल भी बरामद किए गए हैं। सीओ मीरगंज अजय कुमार के मुताबिक, पुलिस ने मामले में बरामदगी के आधार पर आर्म्स एक्ट व अन्य संबंधित धाराएं बढ़ाई हैं। सुमित उपाध्याय के खिलाफ पहले से विभिन्न थानों में 10 आपराधिक रिपोर्ट दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें