फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पुलिस लाइन स्थित मंदिर में हिंदूवादी संगठन ने किया हनुमान चालीसा का पाठ

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। पुलिस लाइन में स्थित मंदिर के ऊपर से पुल के गुजरने को लेकर हिंदूवादी संगठनों का विरोध तेज हो गया है। मंगलवार शाम को पदाधिकारियों ने मंदिर में हनुमान चालीसा का पाठ किया।
विज्ञापन

अटल सेतु से चौपुला पुल को जोड़ने के लिए पुलिस लाइन स्थित मंदिर के ऊपर से पुल बनाया जा रहा है। इसी बीच सोमवार को हिंदूवादी संगठनों के लोग डीएम से मिले। बताया कि पुल के नीचे प्राचीन हनुमान मंदिर व ब्रह्मदेव का स्थान आ रहा है। डीएम के आदेश पर सिटी मजिस्ट्रेट राजीव शुक्ला ने मौके पर जाकर जायजा लिया। ब्रह्मदेव का स्थान पूरी तरह से पुल के नीचे आ रहा है। जबकि, हनुमान मंदिर किनारे की ओर है। मंगलवार को हिंदूवादी संगठनों के पूनम भल्ला, संजय शुक्ला, दिव्य चतुर्वेदी, नीतेश कपूर, अतुल सेठ, आभा आदि लोग नगर मजिस्ट्रेट से मिले। नगर मजिस्ट्रेट ने बताया कि अगर लोग नहीं चाहेंगे तो हनुमान प्रतिमा वहां से नहीं हटेगी।


मंदिर के दूसरे हिस्से में स्थापित की जाएंगी मूर्तियां
हनुमान मंदिर सौ साल से भी ज्यादा प्राचीन बताया जा रहा है। चौपुला निवासी पूनम भल्ला ने बताया कि उनके दादा, परदादा तक इस मंदिर में आया करते थे। यहां दीवार में हनुमानजी की प्रतिमा बनी हुई है। इसे हटाया नहीं जा सकता। इसलिए अधिकारियों से इसे बचाने के लिए कहा जा रहा है। पुलिस लाइन में एसपी ट्रैफिक कार्यालय के सामने की तरफ से मंदिर में प्रवेश करते समय जगह खाली पड़ी है। यहीं मंदिर बनाकर पुल के नीचे आनी वाली मूर्तियों को स्थापित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें