अपने ही घर में पुलिस नजरबंदी में हिन्दू रक्षा दल के जिलाध्यक्ष
सिरौली। हिंदू रक्षा दल के राष्ट्रीय संगठन के आह्वान पर कैराना जा रहे हिंदू रक्षा दल के जिला अध्यक्ष आशीष कठेरिया को पुलिस ने हाउस्ट अरेस्ट कर लिया और कैराना जाने से रोक दिया। हिंदू रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी उर्फ पिंकी भैया द्वारा बृहस्पतिवार को आह्वान किया गया था। इस पर आशीष कठेरिया ने सोशल मीडिया पर कैराना जाने का आह्वान कर दिया। वह अपने समस्त कार्यकर्ताओं के साथ शुक्रवार की सुबह कैराना जाने वाले थे, लेकिन उससे पहले ही शुक्रवार की सुबह पुलिस उनके आवास पर पहुंची, जहां उन्हें पूरे दिन नजरबंद रखा गया। पुलिस की इस कार्रवाई को कठेरिया ने तानशाही करार दिया है। संवाद