भविष्य निधि कार्यालय में हिंदी पखवाड़ा संपन्न
- फोटो : अमर उजाला, बरेली
बरेली। कर्मचारी भविष्य निधि कार्यालय में सोमवार को हिंदी पखवाड़े का समापन हुआ। इस दौरान क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त अंकुर गुप्ता ने कर्मचारियों से ज्यादा से ज्यादा काम हिंदी में करने को कहा। उन्होंने कहा कि देश में हिंदी का विकास संपर्क भाषा के रूप में हो रहा है। सहायक आयुक्त बीएम कांडपाल, धीरेंद्र कुमार मीना ने कहा कि भविष्य निधि अंशदाता अधिकतर हिंदी भाषी क्षेत्रों से हैं। इस मौके पर राजभाषा, निबंध, विचार लेखन प्रतियोगिता भी हुई। प्रतियोगिताओं में पंकज गुप्ता, संतोष श्रीवास्तव, करुनेंद्र मिश्रा, मुकेश कुमार, अनिल कुमार, ओम प्रकाश, अजीत कुमार ने पुरस्कार जीते। संचालन प्रवीन कालरा ने किया।