फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: 55 किग्रा भारवर्ग में हिमांशु ने झटका स्वर्ण पदक

Sat, 21 Feb 2026 11:59 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय की अंतर-महाविद्यालयीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता शनिवार को एनएमएसएन दास पीजी कॉलेज बदायूं में हुई, इसमें जिले की बॉक्सिंग अकादमी में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे खिलाड़ियों ने विभिन्न भारवर्गों में प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। एनआईएस बॉक्सिंग कोच धर्मेन्द्र सिंह यादव ने बताया कि हिमांशु पाठक ने 55 किग्रा भारवर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया। वहीं साक्षी मथुरिया ने 54 किग्रा, राशि ने 70 किग्रा, अरुण शर्मा ने 65 किग्रा, माइकल नीशू हालदार ने 80 किग्रा व मीमांसा पांडे ने 75 किग्रा भारवर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए हरियाणा के कुरुक्षेत्र में होने वाली ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी मुक्केबाजी प्रतियोगिता के लिए अपनी जगह सुनिश्चित की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें