फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली-बीसलपुर रोड- खूनी मोड़ से हटाई गईं झाड़ियां

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। पीडब्ल्यूडी ने बरेली-बीसलपुर रोड पर तीव्र मोड़ पर खतरा बनी झाड़ियों को साफ करा दिया गया है।
विज्ञापन

बीसलपुर रोड पर कई जगहों पर तीव्र मोड़ हैं। इसके बावजूद वहां सड़क सुरक्षा के काम नहीं कराए गए थे। कुछ दिन पहले भयंकर हादसे में नौ लोगों की मौत हो चुकी है। इस घटना के बाद पीडब्ल्यूडी ने तीन दिन पहले पीलीभीत हाईवे पर मयूर वन चेतना केंद्र के पास तीव्र मोड़ पर झाड़ियां साफ कराने के साथ रेडियम सिग्नल सहित रोड सेफ्टी के दूसरे काम कराए थे। अब बीसलपुर रोड पर नकटिया पुल से नवदिया झादा के बीच एसआर इंटरनेशनल स्कूल के पास मोड़ पर रोड साइड की झाड़ियों को काटा गया है। इसके आगे भी पीडब्ल्यूडी टीम ने कई जगहों पर मोड़ पर खतरा बने पेड़ों की टहनी हटाई गई हैं। एनएच के एक्सईएन गगन का कहना है कि यह काम अभी पीडब्ल्यूडी करा रहा है। चूंकि यह रोड अक्तूबर से एनएच के पास आ गया है। इसलिए जल्द ही यहां खतरनाक मोड़ पर रेडियम सिग्नल सहित सड़क सुरक्षा के दूसरे काम कराए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें