फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सेक्स सॉर्टेड सीमन से पैदा की जा रहीं बछिया

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। छुट्टा पशुओं की दिक्कत दूर करने के लिए सरकार अब सेक्स सॉर्टेड सीमन से कृत्रिम गर्भाधान कराने पर जोर दे रही है। इससे सिर्फ बछिया पैदा होती हैं। बीते एक साल में जिले में 15,100 गायों के गर्भाधान का लक्ष्य था पर 12,245 पशुपालक ही इसके लिए राजी हुए। यह निर्धारित लक्ष्य का 81 प्रतिशत है।
विज्ञापन

छुट्टा पशुओं में सर्वाधिक सांड़ हैं। इससे समस्या से मुक्ति दिलाने के लिए सरकार अधिक से अधिक बछिया पैदा करवाने पर जोर दे रही है। यह सेक्स सॉर्टेड सीमन से संभव है। इसके लिए पशु चिकित्सक गांव-गांव जाकर पशुपालकों को जागरूक कर रहे हैं। सेक्स सॉर्टेड सीमन की 12,245 डोज बिकने से विभाग को 12,27,500 रुपये की आय भी हुई है।
सेक्स सॉर्टेड सीमन से बछिया पैदा होने की संभावना 90 फीसदी
मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. मेघश्याम ने बताया कि सेक्स सॉर्टेड सीमन की कीमत 300 रुपये है, लेकिन सरकार इसे पशुपालकों को 100 रुपये में उपलब्ध करा रही है। इससे गर्भाधान कराने पर बछिया पैदा होने की संभावना 09 फीसदी तक रहती है। इससे पशुपालकों को भी फायदा होता है। गायों की संख्या बढ़ने से दूध का संकट कम होगा। छुट्टा पशुओं की समस्या भी कम हो जाएगी।
विज्ञापन


तीन महीने में 632 बछिया हुईं पैदा
मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने बताया कि बीते साल अप्रैल से यह अभियान शुरू हुआ था। गर्भाधान के नौ माह बाद गायों का प्रसव होता है। वर्ष 2024 शुरुआती तीन माह में 632 बछिया पैदा हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें