फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: आज से सात दिन तक दिल्ली रोड पर नहीं चलेंगे भारी वाहन

Thu, 23 Nov 2023 02:09 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद/बरेली। तिगरी और चौबारी मेले की वजह से मुरादाबाद व बरेली की यातायात पुलिस ने सात दिन का रूट डायवर्जन प्लान तैयार किया है। बृहस्पतिवार दोपहर 12 बजे से दिल्ली हाईवे पर प्लान लागू कर दिया जाएगा। अगले सात दिन तक दिल्ली, गाजियाबाद की ओर जाने वाले भारी वाहनों को बदले मार्ग से चलाया जाएगा। 26 से 28 तक कार जैसे वाहन भी बंद रहेंगे। केवल श्रद्धालुओं के वाहन गुजर सकेंगे।
विज्ञापन


मुरादाबाद के एसपी यातायात सुभाष चंद्र गंगवार ने बताया कि मुरादाबाद से दिल्ली, हापुड़, गाजियाबाद की ओर जाने वाली रोडवेज बसें, ट्रैक्टर-ट्राॅली, ट्रक, बिलारी, संभल, बबराला, नरौरा, डिबाई, बुलंदशहर होते हुए जाएंगे। इसी रूट से वाहन वापस भी आएंगे। बरेली में इन वाहनों को मिलक-शाहबाद होकर बिलारी, चंदौसी के रास्ते बुलंदशहर होकर निकाला जा सकता है। वैसे बरेली से हापुड़, गाजियाद, दिल्ली की ओर जाने वाले भारी वाहन आंवला, शाहबाद, बिलारी, चंदौसी, डिबाई, बबराला, बुलंदशहर होते हुए जाएंगे।
शाहजहांपुर से दिल्ली जाने वाले भारी वाहन ट्रैक्टर-ट्राॅली, ट्रक, कटरा, जलालपुर, बदायूं, बबराला, नरौरा, डिबाई से बुलंदशहर होते हुए दिल्ली की ओर जाएंगे। रामपुर से हापुड़, गाजियाद, दिल्ली की ओर जाने वाले भारी वाहन शाहबाद, बिलारी, चंदौसी, डिबाई, बबराला, बुलंदशहर होते हुए जाएंगे। उन्होंने बताया कि 26 से 28 तक जरूरत के लिहाज से कार व अन्य निजी वाहनों को दिल्ली हाईवे पर जाने से रोका जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें