दोपहर 12 बजे से तेज बारिश शुरू हो गई। इंद्रदेव ने महादेव का जलाभिषेक किया। मौसम विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञ अतुल कुमार के मुताबिक रविवार को उच्च वायुदाब के चलते मानसून पूरी तरह सक्रिय नहीं हो सका। शाम से मानसून की सक्रियता बढ़ी है जो अगले दो दिन तक जारी रहने की संभावना है। यलो अलर्ट भी जारी किया गया है।
लगातार बढ़ रहा रामगंगा का जलस्तर
पहाड़ों पर हो रही बारिश के कारण रामगंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। रामगंगा नदी के किनारे के गांवों में अलर्ट जारी किया गया है। पिछले 48 घंटे में राम गंगा में जलस्तर 2.01 मीटर बढ़ा है। यदि अगले दो दिन और जल स्तर ऐसे ही बढ़ा तो 12 जुलाई को रामगंगा नदी का जल स्तर खतरे के निशान पर पहुंच सकता है।