बरेली। जिलाधिकारी गौरव दयाल ने एम्बुलेंस संख्या-108 थानोें पर खड़ी करने के निर्देश सीएमओ को दिए हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि यह एंबुलेंस सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर खड़ी रहती हैं, डीएम का मानना है कि आकस्मिक रूप से घटित दुर्घटना की सूचना सर्वप्रथम थानों पर प्राप्त होती है, जिसके बाद थाना स्तर से सामुदायिक, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों को सूचित किया जाता है। इसके बाद ही एम्बुलेंस घटना स्थल पर पहुंच पाती है। इससे बेवजह वक्त चला जाता है और दुर्घटनाग्रस्त लोगों को अस्पताल ले जाने में काफी देर हो जाती है, इसीलिए डीएम ने एम्बुलेंस संख्या-108 सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर खड़ी न करके संबंधित थानों पर खड़ी करने के निर्देश जारी किए हैं।