दलिया खाने के बाद बिगड़ी तबीयत
रात को रोटी-सब्जी और चावल खाए थे। विद्यालय में सुबह दलिया खाने के बाद अचानक पेट में दर्द होने लगा। - सपना, कक्षा सात
रात में रोटियां और चावल कच्चे मिले थे। कई दिनों से यह दिक्कत हो रही हैं। खाने के बाद तबीयत खराब हो गई। - सावित्री, कक्षा सात
रात में खाना खाया था। सुबह दलिया ठीक नहीं लगी, ऐसे में नहीं खाई। उसके बाद भी सुबह पेट में दर्द होने लगा। - प्रतीक्षा, कक्षा छह
बिथरी चैनपुर के खंड शिक्षा अधिकारी अवनीश कुमार ने बताया कि विद्यालय में आठ छात्राओं के बीमार होने की सूचना मिली थी। बीएसए के निर्देश पर जांच करने गया था। विद्यालय में रसोइया खाना बनाता है। सुबह तीन छात्राओं को पेट दर्द की समस्या हुई, जिन्होंने कुछ खाया ही नहीं था। वहीं, पांच छात्राओं को दलिया खाने के बाद उल्टी-दस्त की समस्या हुई थी, जिन्हें अस्पताल भेजा गया। विद्यालय की लापरवाही नहीं मिली। दलिया की जांच के लिए सैंपल भेजे हैं। शिक्षक समेत सभी 90 छात्राओं ने भी वही खाना खाया था।