फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्ड फ्लू पर सीएआरआई में अलर्ट

Tue, 17 Mar 2015 02:09 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी में बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद सूबे में बरती जा रही सतर्कता का असर शहर के केंद्रीय पक्षी अनुसंधान संस्थान में भी दिखाई दिया। यहां बर्ड फ्लू रोकने के लिए व्यापक बंदोबस्त किए गए हैं। पॉल्ट्री प्रोसेसिंग यूनिट और पिगरी फार्म पर बॉयो सिक्योरिटी के सारे उपाय किए गए हैं। गेट पर खास केमिकल मिश्रित पानी भरा गया है। हर आने-जाने वाले को इस पानी से पैर धोकर ही प्रवेश करने दिया जा रहा है। वहीं, अंदर आने वाले वाहनों पर भी केमिकल का छिड़काव किया जा रहा है। यूनिट और फार्म में सुबह-शाम केमिकल का छिड़काव किया जा रहा है। वहीं, आईवीआरआई में सर्विलांस सिस्टम सक्रिय कर दिया गया है। निदेशक डॉ. आरके सिंह ने बताया कि बर्ड फ्लू के संदिग्ध सैंपल की जांच के लिए संस्थान में लैब भी है। विशेषज्ञ वैज्ञानिकों को 24 घंटे अलर्ट रहने को कहा गया है। उन्होंने बताया कि बर्ड फ्लू से निपटने के लिए आईवीआरआई पूरी तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें