फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑपरेशन बीच में छोड़ रेफर करने वाली डॉक्टर से जवाब तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदपुर। आपरेशन बीच में छोड़कर महिला को जिला अस्पताल रेफर करने वाली डॉक्टर से फरीदपुर सीएचसी अधीक्षक ने स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन

फरीदपुर के मोहल्ला मिर्धान निवासी अयूब की पत्नी रेशमा को प्रसव पीड़ा होने के बाद फरीदपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था। बुधवार शाम रेशमा का ऑपरेशन किया गया। आधा ऑपरेशन होने के बाद महिला डॉक्टर को लगा कि सफल नहीं होगा तो टांके लगाकर रेशमा को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। 108 एंबुलेंस से रेशमा को जिला अस्पताल ले जाया गया। यहां भी डॉक्टरों ने बिना देखे ही लखनऊ ले जाने की सलाह दे डाली। इसके बाद परिवार वाले रेशमा को निजी अस्पताल ले गए। जहां रेशमा ने एक बच्ची का जन्म दिया। दूसरी तरफ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. बासित अली ने महिला डॉक्टर से स्पष्टीकरण तलब किया है। पूछा गया है कि ऑपरेशन बीच में छोड़कर महिला को रेफर क्यों किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें