बरेली। महाराजा अग्रसेन महाविद्यालय के जंतु एवं वनस्पति विज्ञान विभाग ने एड्स से बचाव के लिए जागरूकता कार्यशाला आयोजित की जिसमें डॉ. सुमित कुमार सिंह ने छात्राओं को एड्स और उससे बचाव की जानकारी दी। प्राचार्य डॉ. सौरभ अग्रवाल ने छात्रों को एड्स से बचाव के उपायों की जानकारी दी। जंतु विज्ञान की विभागाध्यक्ष डॉ. नीतू शर्मा, वनस्पति विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. विजय कुमार सिन्हाल ने भी एचआईवी विषाणु की प्रकृति के बारे में बताया। छात्रों ने इस दौरान गांव परातासपुर में जनसंपर्क कर ग्रामीणों को भी जागरूक किया।