बरेली। एनई रेलवे मजदूर यूनियन (नरमू) के डीआरएम परिसर स्थित कार्यालय पर मेट्रो अस्पताल के विशेषज्ञों की टीम ने स्वास्थ्य शिविर लगाया। इसमें करीब दो सौ रेल कर्मियों और उनके परिजन ने चेकअप कराया। नरमू के केंद्रीय अध्यक्ष बसंत चतुर्वेदी ने कहा कि शिविर बुधवार को भी लगेगा। मंडल अध्यक्ष मुकेश सक्सेना ने कहा कि नरमू की ओर से समय-समय पर ब्लड डोनेशन कैंप, स्वास्थ्य शिविर लगवाए जाते रहे हैं। शिविर में रईस अहमद, सुरेंद्र सिंह मलिक, रोहित कुमार, सोमनाथ बनर्जी, ज्ञानेंद्र सिंह, रवि शंकर राय आदि उपस्थित थे।