बरेली। जिला अस्पताल परिसर में समायोजन को लेकर आउटसोर्सिंग कर्मियों का प्रदर्शन सोमवार को भी जारी रहा। संविदा कर्मचारी संघ जिलाध्यक्ष विनीत कुमार सक्सेना ने कहाकि वह सभी मंगलवार को जिला अस्पताल परिसर में बेरोजगारी का पुतला फूकें गे। इस मौके पर संयुक्त स्वास्थ्य आउटसोर्सिंग संविदा कर्मचारी संघ जिलाध्यक्ष विनीत कुमार सक्सेना, जिला महामंत्री रितेश कश्यप, जिला उपाध्यक्ष वंदना रस्तोगी समेत अन्य कर्मी मौजूद रहे। ब्यूरो