बरेली। नवरात्र के मौके पर स्वास्थ्य चेतना फाउंडेशन की ओर से बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान को सफल बनाने के लिए हस्ताक्षर अभियान शुरू किया गया। सीआई पार्क में चले अभियान में डेढ़ सौ से ज्यादा लोगों ने हस्ताक्षर कर इस अभियान को सफल बनाने की पहल की। बेटी की रक्षा के लिए शपथ ली। फाउंडेशन के देवेंद्र डांग ने बताया कि 12 नवंबर को श्री गुरु नानक के साढ़े पांच सौ साला दिवस पर सात सौ बेड का वृद्धाश्रम शुरू किया जाएगा।