बरेली। पिछले दिनों अफसरों के निरीक्षण में महिला अस्पताल में एक रेडिएंट वॉर्मर पर दो बच्चे भर्ती करने पर अस्पताल प्रशासन को जमकर फटकार लगी थी। मामले पर मांगे गए स्पष्टीकरण में सीएमएस ने वार्मर समेत अन्य उपकरणों की कमी बताई थी। ऐसे में अब राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन निदेशक ने महिला अस्पताल को रेडिएंट वार्मर खरीदने के लिए बजट की मंजूरी देेने के साथ ही, न्यू बॉर्न केयर कॉर्नर बनाने की संस्तुति दी है। सीएमएस डॉ. अलका शर्मा ने बताया कि निदेशक की मंजूरी के बाद अब जल्द ही उपकरणों की खरीदारी की जाएगी। इससे दो बच्चों को एक वार्मर में रखने की समस्या खत्म होगी।